कॉफी का कप


ये छोटी से कहानी एक आदिल नामी शाख्श की है जो कि कई बार अपने कारोबार मे असफल हुआ
कॉफी का कप

coffee ka cup-motivational story 

आदिल नामक एक युवक ने कई कारोबार शुरू किए, लेकिन हर बार वह असफल हो जाता। एक दिन, जब वह कॉफी पीते हुए अपने कारोबार  के बारे में सोच रहा था, अचानक उसके हाथ से कप गिरकर टूट गया। वह गुस्से में आ गया, लेकिन फिर उसने गौर किया सोचा कि कप टूटने के बाद भी उसमें मौजूद कॉफी जमीन पर बहने के बजाय टुकड़ों में बंट गई थी। यह दृश्य देखकर उसके मन में एक विचार आया "असफलता वास्तव में एक नया अवसर होता है, जैसे यह कप टूटा लेकिन कॉफी बर्बाद नहीं हुई!"
(बर्बाद नहीं ही का मतलब है वो कॉफी ज़ाया नहीं हुई , खत्म नहीं हुई 

आदिल ने अपनी गलतियों पर विचार किया, उनसे सीखा, और एक नया  कारोबार शुरू किया लेकिन इस बार वह उन सभी गलतियों से बचा जिनकी वजह से वह पहले असफल हुआ था। परिणाम यह निकला कि कुछ ही वर्षों में वह एक सफल कारोबारी बन गया।

एक दिन, जब उसके मित्रों ने उससे पूछा कि "तुमने सफलता कैसे प्राप्त की?" तो आदिल ने अपनी टेबल पर पड़ा टूटा हुआ कप दिखाते हुए कहा: "यह कप मुझे याद दिलाता है कि असफलता वास्तव में सीखने का अवसर है, और जब तक हम सीखते रहेंगे, हम अंततः सफल हो जाएंगे!"

निषकर्स 

यह कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में असफलताओं को एक नए अवसर के रूप में देखना चाहिए। यदि हम अपनी गलतियों से सीखकर पुनः प्रयास करें, तो सफलता निश्चित है!