एक दिन एक समझदार व्यक्ति ने अपनी बुद्धिमान पत्नी से पूछा:
प्यार किसे कहते हैं?
पत्नी ने कहा: गए दिनों में लोग प्यार में बलिदान देते थे, और इन दिनों प्यार मनोरंजन और दिल लगाने का ज़रिया है।
PAISON KA NASHA
फिर उसने पूछा:दोस्तों के बारे में क्या विचार है?
पत्नी ने कहा: अतीत में हर मुश्किल घड़ी में हमारे साथ एक दोस्त होता था, जो हमारा साथ देता था। और अब हर मुश्किल घड़ी के साथ हम एक दोस्त को खो देते हैं। दोस्त हमें मुश्किल हालात में देखते ही छोड़कर भाग जाते हैं।
उसने पूछा:
रिश्तेदारों के बारे में क्या विचार है?
उसकी पत्नी ने कहा: "गए दिनों में रिश्तेदार सहारा होते थे, और अब ये हसद करने वालोंँ में आते हैं"।
सच तो यह है कि लोगों की जिंदगियों में बहुत कुछ बदल चुका है। मेरे विचार में इसकी सबसे बड़ी वजह पैसे की मोहब्बत है, जो लोगों के दिमागों और दिलों पर हावी है।
